काशी में जय भारत मंच के राष्ट्रीय कार्यालय का होगा उद्घाटन, डॉ. इंद्रेश कुमार करेंगे शुभारंभ

काशी में जय भारत मंच के राष्ट्रीय कार्यालय का होगा उद्घाटन, डॉ. इंद्रेश कुमार करेंगे शुभारंभ

वाराणसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक एवं जय भारत मंच के मार्गदर्शक आदरणीय डॉ. इंद्रेश कुमार के कर कमलों द्वारा 25 मई को काशी में जय भारत मंच के राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा।

यह ऐतिहासिक क्षण जय भारत मंच के लिए नई ऊर्जा और दिशा देने वाला होगा। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय ए. एम. पाण्डेय व आदरणीय नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में धर्म की राजधानी काशी में यह कार्यालय स्थापित किया जा रहा है।

इससे पूर्व सोनभद्र में काशी प्रांत के पदाधिकारीगण डॉ. इंद्रेश कुमार से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर संगठन के भविष्य की रणनीति को लेकर भी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

काशी प्रांत अध्यक्ष उपेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि डॉ. इंद्रेश कुमार का एक-एक शब्द राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है। वहीं, वरिष्ठ महामंत्री संपूर्णानंद पाण्डेय ने कहा कि सर का आशीर्वाद संगठन को सशक्त बनाने की दिशा दिखाता है।

प्रांत उपाध्यक्ष अजय मिश्रा ने बताया कि 25 मई को वाराणसी में सभी कार्यकर्ताओं को उनका सान्निध्य प्राप्त होगा और देशहित में संगठन को आगे ले जाने की प्रेरणा भी।

इस आयोजन में जय भारत मंच के प्रमुख पदाधिकारी – प्रांत मंत्री सुजीत गुप्ता, प्रांत उपाध्यक्ष रमेश सिंह, मंडल अध्यक्ष अवधेश उपाध्याय, वाराणसी जिला उपाध्यक्ष डॉ. चंद्र प्रताप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष आशुतोष राय, गाजीपुर जिलाध्यक्ष गिरधर सिंह, अनिल सिंह, आलोक जी, अभिनव सिंह सहित संगठन की टीम के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं में उद्घाटन को लेकर उत्साह का वातावरण है और सभी इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने को आतुर हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा