पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत प्रयागराज में गंगा आरती व घाट सज्जा का आयोजन

पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत प्रयागराज में गंगा आरती व घाट सज्जा का आयोजन

प्रयागराज। पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी स्मृति वर्ष के अवसर पर नमामि गंगे विभाग, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में संगम नगरी प्रयागराज में गंगा आरती एवं घाटों की सजावट का भव्य आयोजन किया गया।

19 मई से 31 मई तक आयोजित रानी अहिल्याबाई होल्कर शताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत 23 व 24 मई को यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। नमामि गंगे विभाग के प्रदेश सह संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक, जिला संयोजक एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न नदियों जैसे गंगा, यमुना, सरस्वती, नर्मदा, कावेरी, सरयू आदि के घाटों की सफाई, आरती व पूजन का आयोजन कर जनसामान्य को जोड़ने का प्रयास किया।

इस अभियान में संगम तट स्थित रामघाट हरिहर गंगा आरती समिति प्रांगण में नित्य स्वच्छता अभियान और गंगा आरती के माध्यम से रानी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अहिल्याबाई होल्कर के धार्मिक, सामाजिक और महिला सशक्तिकरण हेतु किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके योगदान को रेखांकित किया।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा उत्तर प्रदेश के महामंत्री संजय राय, सह प्रमुख शंकर सिंह लोधी, प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव एवं प्रदेश संयोजक श्रीकृष्ण दीक्षित के मार्गदर्शन में किया गया।

संयोजक मंडल में श्री सुरेश चंद्रा, आरएस वर्मा, लालजी यादव, संजय निषाद, नरेंद्र मौर्य, दिनेश बुधवार, छवि शर्मा, अजीत कुमार गुप्ता, प्रमोद पांडेय, श्री हरिहर आरती समिति के राजेश शर्मा एवं काशी प्रांत नमामि गंगे विभाग से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

गंगा दशहरा के पावन पर्व पर श्री राजेश शर्मा द्वारा संगम तट पर आयोजित इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में मां गंगा सेवा समिति सहित कई सामाजिक संगठनों ने सहभागिता निभाई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    वीडियो संदेश में बोलीं—डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी; बाहुबल नहीं, जनता का साथ चाहिए, मिर्जापुर से राजनीतिक पारी शुरू करने की चर्चाओं ने पकड़ा जोर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय मिर्जापुर/लखनऊ।…

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं को गंगा स्वच्छता और संरक्षण का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत बरगद का पौधा रोपा     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड को शिकस्त देकर यूपी ने फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए बंगाल से होगी भिड़ंत

    झारखंड को शिकस्त देकर यूपी ने फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए बंगाल से होगी भिड़ंत

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग