हम भारत में ही बनाएंगे जहाज, दाहोद और भुज को पीएम मोदी ने दी विकास की करोड़ों की सौगात

हम भारत में ही बनाएंगे जहाज, दाहोद और भुज को पीएम मोदी ने दी विकास की करोड़ों की सौगात

 

 भुज/दाहोद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के दो प्रमुख शहरों – दाहोद और भुज – को सोमवार को विकास की कई सौगातें दीं। इस मौके पर उन्होंने 53,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

 

भुज में आयोजित भव्य समारोह में पीएम मोदी ने खावड़ा अक्षय ऊर्जा पार्क के ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट, तापी जिले में अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट, कांडला बंदरगाह विकास और विभिन्न सड़क, जल एवं सौर ऊर्जा परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

 

प्रधानमंत्री ने इस दौरान कहा, “हम अपनी जरूरत और दुनिया की जरूरत के लिए भारत में ही जहाज बनाएंगे।” उन्होंने कहा कि बीते दो-ढाई दशकों में गुजरात में टेक्सटाइल और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। हालिया केंद्रीय बजट में चमड़ा और वस्त्र उद्योग के लिए विशेष योजनाएं घोषित की गई हैं, जिससे रोजगार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “कच्छ की धरती से मेरा विशेष नाता रहा है। यहां के लोगों का आत्मविश्वास मुझे जीवन में दिशा देता है। भूकंप के बाद जिस प्रकार कच्छ ने पुनर्निर्माण किया, वह देश के लिए प्रेरणा है।”

 

इससे पहले दाहोद में प्रधानमंत्री ने करीब 24,000 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने वेरावल-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा, “पहुलगाम में हमारे जवानों पर किए गए आतंकी हमले को भारत भूला नहीं सकता। हमने 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और केवल 22 मिनट में उन्हें समाप्त कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर सैन्य कार्रवाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति है।”

 

उन्होंने कहा कि देश की तीनों सेनाओं को खुली छूट दी गई थी और हमारे शूरवीरों ने वह कर दिखाया, जो दुनिया ने दशकों से नहीं देखा था।

 

कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री ने गुजरातवासियों को इन विकास परियोजनाओं के लिए हार्दिक बधाई दी और विश्वास जताया कि ये योजनाएं राज्य के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    कार्य-अनुभव प्रमाण-पत्रों की वैधता और पात्रता की जांच कराने की मांग, चयन से जुड़ी प्रक्रिया की उच्चस्तरीय पड़ताल पर जोर     रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। राजकीय आयुर्वेद…

    फिल्म ‘बेकसूर मुजरिम’ का भव्य शुभ मुहूर्त, अनिल कुमार सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ

    आरआर फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म सामाजिक संदेश पर आधारित, राहुल रेशमिया और माधवी सहित कई कलाकार निभाएंगे प्रमुख भूमिकाएं     रिपोर्ट विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल