तिरंगा यात्रा के साथ ऑपरेशन सिंदूर का संदेश

आयर बाजार में शौर्य यात्रा के माध्यम से एकता, अखंडता और देशभक्ति का प्रदर्शन

(रिपोर्ट विवेक राय)

वाराणसी (चोलापुर)। रविवार को चोलापुर के आयर बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास से पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समर्थन में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत यात्रा में आयर मंडल के भाजपा पदाधिकारियों सहित सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शौर्य तिरंगा यात्रा का उद्देश्य ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को जन-जन तक पहुंचाना, देश की एकता-अखंडता का संदेश देना तथा नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था। यात्रा में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

यात्रा के दौरान नागरिकों ने तिरंगे के साथ फोटो खिंचवाए और राष्ट्र के प्रति अपनी आस्था एवं संकल्प को अभिव्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता भोला उपाध्याय, अखंड सिंह, राम प्रकाश दुबे, चंद्रशेखर, अरुण पाठक, अनिल मिश्रा, जयप्रकाश सिंह, अशोक पाठक, अनिल मिश्रा उर्फ बबलू, गुरु निकेतन मिश्र, श्रीमती किरण सिंह, गीता सिंह, नवनीत श्रीवास्तव, पर प्रकाश दुबे, शैलेंद्र पटेल, परदेसी राजभर, धर्मराज राम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस तिरंगा यात्रा ने क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता और नागरिक जागरूकता की एक सशक्त मिसाल पेश की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह