शौर्य यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, चिकित्सकों ने दिखाई एकजुटता

इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन बनारस शाखा द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

वाराणसी। इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बनारस शाखा द्वारा शनिवार को तिरंगा यात्रा (शौर्य यात्रा) का आयोजन अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ किया गया। यह भव्य यात्रा काशी विद्यापीठ से प्रारंभ होकर सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में सम्पन्न हुई।

शौर्य यात्रा में सैकड़ों चिकित्सकों ने भाग लेकर राष्ट्रप्रेम और एकजुटता का संदेश दिया। यात्रा की अगुवाई करते हुए शाखा अध्यक्ष डॉ. एस.पी. सिंह ने सभी चिकित्सकों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा ने चिकित्सक समुदाय में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल किया है।

शाखा सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री एवं काशी के सांसद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और साहसिक निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि चिकित्सक समुदाय सदैव अपने प्रधानसेवक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।

आईएमए उत्तर प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यदि भविष्य में आवश्यकता पड़ी तो चिकित्सक सीमा पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर सैनिकों की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजीत सहगल, डॉ. कुशुम चन्द्रा, डॉ. आनंद शर्मा, डॉ. अशोक राय, डॉ. बेला सहगल, डॉ. अतुल सिंह, डॉ. राहुल चन्द्रा, डॉ. देवेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे।

यात्रा के दौरान वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। चिकित्सकों की यह पहल समाज में राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रेरित करने वाली रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा