करंट की चपेट में आकर एक भैंस की मौत, महिला सहित दो भैंस घायल

चौबेपुर के मुनारी जयरामपुर में लापरवाही बनी हादसे की वजह, बिजली विभाग पर उठे सवाल

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के मुनारी जयरामपुर गांव में शनिवार को करंट की चपेट में आकर एक भैंस की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य भैंसें झुलस गईं। इस हादसे में भैंसों को बचाने के प्रयास में एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी जय सिंह यादव की मां इमरती देवी (उम्र 55 वर्ष) रोज की तरह सुबह अपनी भैंसों को लेकर पास के बगीचे में चराने गई थीं। इसी दौरान एक भैंस बिजली के खंभे के पास चर रही थी, तभी वहां मौजूद खुले बिजली तार से करंट फैल गया। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग द्वारा खंभे में केबिलाइजेशन कार्य के बाद नंगे तार को खुला छोड़ दिया गया था, जिसमें विद्युत प्रवाहित हो रही थी।

तार से टच होने के कारण एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो भैंसें करंट से बुरी तरह झुलस गईं। हादसे के दौरान इमरती देवी ने जब भैंसों को बचाने की कोशिश की, तो वे भी करंट की चपेट में आ गईं। स्थानीय राहगीरों की सतर्कता से उन्हें तुरंत बचा लिया गया और अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की घोर लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

इस घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और उन्होंने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा