पिछले आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में हासिल की बड़ी उपलब्धियां: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना

पिछले आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में हासिल की बड़ी उपलब्धियां: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना

 

वाराणसी – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं के लोकार्पण व शुभारंभ के अवसर पर वाराणसी स्थित सर्किट हाउस सभागार में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना शामिल हुए।

 

अपने संबोधन में मंत्री सुरेश खन्ना ने मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश ने पिछले आठ वर्षों में शिक्षा सहित अन्य तमाम क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 132852 विद्यालयों में से 97 प्रतिशत विद्यालयों का कायाकल्प 19 पैरामीटर पर सफलतापूर्वक किया गया है, जिससे पठन-पाठन का वातावरण सकारात्मक रूप से बदला है।

 

मंत्री ने शिक्षकों को सतत् ज्ञानवर्धन की सलाह देते हुए कहा कि उन्हें समय के साथ अपडेट रहना चाहिए ताकि बच्चों को समसामयिक व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने ब्रिटिश कालीन मैकाले शिक्षा पद्धति की आलोचना करते हुए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को भविष्य के लिए उपयोगी बताया।

 

उन्होंने आर्थिक प्रगति का हवाला देते हुए बताया कि 1980 में भारत की प्रति व्यक्ति आय चीन से अधिक थी, लेकिन 2014 तक चीन आगे निकल गया। हालांकि पिछले दस वर्षों में भारत ने तेज़ी से विकास किया है—जहां भारत की तरक्की दर 93% रही, वहीं चीन की 78%। उन्होंने कहा कि यह सब सशक्त नेतृत्व और सही दिशा में प्रयासों का नतीजा है कि आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

 

प्रदेश की बात करते हुए मंत्री खन्ना ने बताया कि उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय पिछले आठ वर्षों में दोगुनी होकर ₹50,000 से बढ़कर ₹93,514 हो चुकी है और इसका लक्ष्य ₹1,20,000 तक पहुंचाने का है। उन्होंने यह भी बताया कि नीति आयोग के अनुसार राज्य की जीएसडीपी 31 लाख करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

 

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से प्रदेश और देश की प्रगति में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी