सब्जी की फसल बचाने में लगे किसान पिता-पुत्र पर हमला, छह लोगों पर मुकदमा दर्ज

लूंठा खुर्द गांव में खेत की रखवाली कर रहे किसान के साथ मारपीट, पुलिस कर रही जांच

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी), लूंठा खुर्द गांव में रविवार शाम खेत की रखवाली कर रहे किसान और उसके पिता पर गांव के ही कुछ दबंगों ने हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब किसान दीपक पांडेय ने अपने सब्जी के खेत में जानवरों को चरने से रोका।

दीपक पांडेय का खेत गंगा के किनारे स्थित है, जहां उन्होंने साग-सब्जी की खेती की है। रविवार शाम करीब 6 बजे गांव के कुछ लोग अपने जानवरों को खेत में छोड़कर चले गए। जब दीपक ने इसका विरोध किया तो मनोज यादव, जयप्रकाश यादव, यशवंत यादव, संदीप यादव, हरिओम यादव और गोपाल यादव ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया।

बेटे पर हो रहे हमले की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पिता रामजन्म पांडेय को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा और उन्हें भी बुरी तरह पीट दिया। यही नहीं, हमलावरों ने किसान की मड़ई जलाने की धमकी भी दी।

घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए नरपतपुर स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया।

पीड़ित किसान दीपक पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मारपीट, धमकी और जानवरों द्वारा फसल नुकसान पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि सब्जी की फसल को नुकसान से बचाने के प्रयास में किसान को पीटा गया। मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास