पटना: चर्चित शिक्षक खान सर ने गुपचुप रचाई शादी, 6 जून को छात्रों के लिए देंगे भोज

लाइव क्लास में किया खुलासा, बोले— “मेरा वजूद आप लोगों से ही है”

 

पटना: बिहार के चर्चित शिक्षक और युवाओं के प्रेरणास्रोत खान सर ने आखिरकार अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। लाइव क्लास के दौरान उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने गुपचुप तरीके से निकाह कर लिया है।

 

सूत्रों के अनुसार, खान सर ने यह निकाह उस समय किया था जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए थे। देश के हालात को देखते हुए उन्होंने उस समय अपनी शादी का ऐलान नहीं किया। अब जब भारत विजय की ओर बढ़ चुका है और हालात सामान्य हो गए हैं, तब उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन की जानकारी सार्वजनिक की है।

 

लाइव क्लास में छात्रों से बातचीत के दौरान खान सर ने कहा, “मैंने अपनी शादी की खबर सबसे पहले आप लोगों को ही दी है, क्योंकि मेरा वजूद आपलोगों से ही है।”

 

सूत्रों की मानें तो खान सर 2 जून को पटना में परिवार और करीबी मित्रों के लिए एक पार्टी का आयोजन करेंगे। इसके बाद 6 जून को छात्रों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया जाएगा।

 

इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर उनके लाखों छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    फिल्म ‘बेकसूर मुजरिम’ का भव्य शुभ मुहूर्त, अनिल कुमार सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ

    आरआर फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म सामाजिक संदेश पर आधारित, राहुल रेशमिया और माधवी सहित कई कलाकार निभाएंगे प्रमुख भूमिकाएं     रिपोर्ट विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी।…

    परथेनियम हटाने को लेकर विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

    ‘परथेनियम हटाएँ, पर्यावरण बचाएँ’ के नारों से गूंजा नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय परिसर     प्रयागराज। नेहरू ग्राम भारती (मानित विश्वविद्यालय), जमुनीपुर परिसर में वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    दुर्गाकुंड वार्ड में जनकल्याणकारी योजनाओं का लगा लाभार्थी कैम्प

    दुर्गाकुंड वार्ड में जनकल्याणकारी योजनाओं का लगा लाभार्थी कैम्प