कोविड के नए वैरिएंट पर ICMR की अपील – घबराएं नहीं, सतर्क रहें

कोविड के नए वैरिएंट पर ICMR की अपील – घबराएं नहीं, सतर्क रहें

नई दिल्ली : देश में कोविड-19 के नए वैरिएंट के कुछ मामलों के बीच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है। ICMR के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने कहा कि अभी हालात चिंताजनक नहीं हैं, लेकिन सावधानी जरूरी है।

डॉ. बहल ने बताया कि देश के कुछ हिस्सों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं, लेकिन वर्तमान में इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, “हमें फिलहाल केवल सतर्क रहना चाहिए। जब भी केस बढ़ते हैं, तो तीन बातों पर विशेष ध्यान दिया जाता है – पहला, संक्रमण की रफ्तार कितनी तेज है; दूसरा, क्या नया वैरिएंट हमारी इम्यूनिटी को चकमा दे रहा है; और तीसरा, इसकी गंभीरता पहले के वैरिएंट्स की तुलना में कितनी है।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य विभाग और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर रख रही हैं और जरूरत पड़ने पर उचित कदम उठाए जाएंगे।

ICMR की ओर से यह अपील ऐसे समय पर आई है जब कुछ राज्यों में कोविड के नए वैरिएंट की पहचान हुई है और लोगों के मन में एक बार फिर डर का माहौल बनने लगा है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल घबराने की नहीं, बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है – जैसे कि मास्क पहनना, भीड़ से बचना और समय-समय पर हाथ धोना।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    वीडियो संदेश में बोलीं—डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी; बाहुबल नहीं, जनता का साथ चाहिए, मिर्जापुर से राजनीतिक पारी शुरू करने की चर्चाओं ने पकड़ा जोर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय मिर्जापुर/लखनऊ।…

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं को गंगा स्वच्छता और संरक्षण का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत बरगद का पौधा रोपा     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक