सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपाइयों का धरना, कार्रवाई की मांग

सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपाइयों का धरना, कार्रवाई की मांग

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)।पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए सफल “ऑपरेशन सिंदूर” को लेकर विवादित बयान देने पर स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश देखने को मिला। मौर्या द्वारा सेना के शौर्य और पराक्रम पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिन्दा किसान मोर्चा के जिला शोध प्रमुख गौरव सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौबेपुर थाना परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और धरना दिया।

धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर “भारत माता की जय”, “भारतीय सेना ज़िंदाबाद”, तथा “स्वामी प्रसाद मौर्या मुर्दाबाद” जैसे नारों के साथ जमकर नारेबाजी की। थाना परिसर में अचानक हुए इस प्रदर्शन से थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी सकते में आ गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बाहर जाने का अनुरोध किया, मगर कार्यकर्ता कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

इसकी सूचना पर एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्या के विवादित बयान से संबंधित वीडियो और अन्य प्रमाण की मांग करते हुए ज्ञापन प्राप्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्राप्त साक्ष्यों की विधिक जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से विशाल रघुवंशी, आनंद गुप्ता, गुरुदयाल राजभर, हिमांशु सिंह, सुमित कुमार, बृजेश कुमार आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि सेना के सम्मान और देश की अखंडता के खिलाफ कोई भी टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह