पत्रकारिता के लिये आने वाला समय चुनौतीपूर्ण होगा: देवी प्रसाद गुप्ता

पत्रकारिता के लिये आने वाला समय चुनौतीपूर्ण होगा: देवी प्रसाद गुप्ता

 

(रिपोर्ट विवेक राय)

वाराणसी। पिंडरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापये) के संस्थापक स्व. बालेश्वर प्रसाद की पुण्यतिथि पर मंगलवार शाम बाबतपुर स्थित अमन होटल में विचार संगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि आने वाला समय ग्रामीण पत्रकारों के लिये और अधिक चुनौतीपूर्ण होगा। पत्रकारों को अब डिजिटल युग के अनुरूप स्वयं को ढालना होगा ताकि वे समय की मांगों के अनुरूप अपनी भूमिका निभा सकें।

 

देवी प्रसाद गुप्ता ने कहा, “ग्रामीण पत्रकारिता पोस्टकार्ड से शुरू होकर अब इंटरनेट युग में प्रवेश कर चुकी है। आने वाला समय प्रिंट मीडिया के सामने और अधिक चुनौतियाँ प्रस्तुत करेगा। ऐसे में पत्रकारों को सत्य के निकट रहकर सजग पत्रकारिता करनी होगी।”

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने की और संचालन संजय गुप्ता एवं प्रवीण यादव ने किया। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सत्य के निकट रहने वाला पत्रकार ही अपने पुरुषार्थ में सफल होता है। उन्होंने “पीक पत्रकारिता” (लोकप्रियता के लिए की जाने वाली पत्रकारिता) से दूर रहने का आह्वान किया और संगठन को सक्रिय करने के लिये नवंबर माह में प्रदेश भर में सदस्यता अभियान चलाने की घोषणा की।

 

प्रदेश प्रभारी डॉ. के.एन. राय ने कहा कि पत्रकारिता अब डिजिटल हो रही है, ऐसे में पत्रकारों को अपनी लेखनी के प्रति सजग रहना चाहिए। सूचना निदेशक डॉ. सुरेन्द्र नाथ पाल ने कहा कि पत्रकार और सूचना विभाग एक-दूसरे के पूरक हैं। दोनों के समन्वय से ही पत्रकारिता पूर्ण होती है।

 

अन्य प्रमुख वक्ता: क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह, मण्डल अध्यक्ष विन्देश्वरी सिंह, राजेश अग्रहरि, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विकास दत्त मिश्रा, गजेंद्र सिंह, तारकेश्वर सिंह, गुलाब पाण्डेय, प्रदीप पांडेय ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया।

 

कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी राजदेव सिंह, एग्रो पार्क करखियाव के अध्यक्ष मनोज मद्धेशिया, डॉ. दिनेश मिश्रा, नेत्र चिकित्सक डॉ. अवधेश सिंह, डॉ. संगीता दुबे, शिक्षाविद डॉ. कौशलेंद्र नारायण सिंह, समाजसेवी मनोज त्रिपाठी, डम्प्पी तिवारी, अमन कबीर, साधु सिंह समेत कई विशिष्ट जन उपस्थित रहे। सभी को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व स्व. बालेश्वर प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि से हुई।

 

इस अवसर पर जिले भर से आये सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह पिंटू, चंद्रप्रकाश सिंह भईया, अजय सिंह, सुधीर मिश्रा, पंधारी वर्मा, विजयशंकर चौबे, रमेश शर्मा, रिंकू पाठक, आरडी यादव, दीपक सिंह, विश्वनाथ सिंह, संतोष गुप्ता, जयचंद मोदनवाल, धनंजय मोदनवाल, शशिकांत जायसवाल, राजकुमार मिश्रा, नित्यानंद चौबे समेत अनेक पत्रकारों ने सहभागिता की।

 

कार्यक्रम रात्रि 8:30 बजे तक चला और इसका समापन जिला संरक्षक अरुण कुमार उर्फ बबलू मिश्रा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी