माहवारी पर खुलकर बोलो, स्वस्थ समाज से नाता जोड़ो”

विश्व माहवारी स्वच्छता प्रबंधन दिवस पर लोक चेतना समिति द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चौबेपुर/चिरईगांव। विश्व माहवारी स्वच्छता प्रबंधन दिवस के अवसर पर लोक चेतना समिति द्वारा चिरईगांव स्थित मुख्य कार्यालय में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिरईगांव ब्लॉक की 10 ग्राम पंचायतों से आई लगभग 50 किशोरियों और युवा महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एवं प्रशिक्षक रंजू सिंह, जो संस्था की कार्यक्रम निर्देशिका हैं, ने माहवारी से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों और वैज्ञानिक तथ्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि माहवारी कोई बीमारी नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसे लेकर समाज में फैली चुप्पी और झिझक को तोड़ना ज़रूरी है।

रंजू सिंह ने माहवारी के दौरान साफ-सफाई, पोषण और आत्मसम्मान के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “स्वच्छता का ध्यान रखने से न सिर्फ संक्रमण से बचा जा सकता है, बल्कि एक सकारात्मक जीवनशैली को भी अपनाया जा सकता है।”

कार्यक्रम में भाग ले रहीं किशोरियों ने अपने-अपने गांव और परिवार में माहवारी से जुड़े अनुभव, भेदभाव और सामाजिक रवैये को साझा किया। इस संवाद से यह स्पष्ट हुआ कि अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में इस विषय को लेकर अनेक भ्रांतियाँ और वर्जनाएँ बनी हुई हैं।

प्रतिभागियों को माहवारी स्वच्छता के बारे में और अधिक जागरूक बनाने के उद्देश्य से एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसमें माहवारी प्रबंधन के वैज्ञानिक तरीकों को सरल भाषा में समझाया गया।

कार्यक्रम का संचालन बंदना सरोज और स्वागत माला जी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन चारू जी द्वारा किया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा