आयुष्मान और आभा कार्ड की धीमी प्रगति पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने जताई नाराजगी, सुधार के दिए निर्देश

आयुष्मान और आभा कार्ड की धीमी प्रगति पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने जताई नाराजगी, सुधार के दिए निर्देश

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय उप-स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को आशा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता चोलापुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आर. बी. यादव ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आयुष्मान भारत योजना, वय वंदन कार्ड, आभा हेल्थ कार्ड की प्रगति की समीक्षा और टीकाकरण कार्यक्रम की दिशा में कार्यों की रूपरेखा तय करना रहा।

डॉ. यादव ने बैठक में आयुष्मान कार्ड और आभा कार्ड के समय पर न बन पाने पर नाराजगी जताई और सभी आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाकर शेष बचे पात्र लाभार्थियों — विशेष रूप से 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों — के कार्ड शीघ्र बनवाएं।

उन्होंने कहा कि “सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ तभी मिलेगा जब जमीनी स्तर पर सभी पात्र लोगों का कार्ड बने और वे इसका लाभ उठा सकें।”

बैठक में उन्होंने टीकाकरण कार्य की भी समीक्षा की और निर्देश दिए कि क्षेत्र में 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव हेतु चल रहे नियमित टीकाकरण अभियान में कोई भी बच्चा छूटे नहीं। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे छूटे हुए बच्चों की सूची बनाकर उन्हें जल्द से जल्द टीका लगवाएं ताकि बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे और वे स्वस्थ व निरोग रहें।

बैठक में उपस्थित अन्य प्रमुख स्वास्थ्यकर्मी: एएनएम सीमा यादव, सीएचओ बीनू अब्राहम, शिखा श्रीवास्तव, आशा कार्यकर्ता: विमला देवी, निशा देवी, गीता देवी, सोनी देवी, मंजू देवी, रीता शर्मा, रीना शर्मा, संगिनी: मीनू जायसवाल, सभी उपस्थितों को उनके-उनके कार्यक्षेत्र में दायित्वों के प्रति गंभीर रहने तथा स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा