आतंकियों को सौंपे और पीओके खाली करे पाकिस्तान : विदेश मंत्रालय

आतंकियों को सौंपे और पीओके खाली करे पाकिस्तान : विदेश मंत्रालय

 

 

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद सफल ऑपरेशन सिंदूर के चलते भारत ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में पाकिस्तान को दो टूक शब्दों में चेताया।

 

जायसवाल ने कहा, “जहां तक पाकिस्तान के साथ हमारे संबंधों का सवाल है, हमारा रुख साफ है—बातचीत सिर्फ दो पक्षों के बीच होगी। आतंकवाद और बातचीत एक साथ संभव नहीं है। पाकिस्तान को उन कुख्यात आतंकियों को भारत को सौंपना होगा, जिनकी सूची हम पहले ही उन्हें सौंप चुके हैं।”

 

उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर पर कोई भी बातचीत तब तक संभव नहीं है, जब तक पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को पूरी तरह खाली नहीं किया जाता। यह भारत का अभिन्न हिस्सा है और उसे पाकिस्तान से वापस लिया जाएगा।

 

सिंधु जल संधि पर भी भारत सख्त: सिंधु जल संधि को लेकर भी भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि यह संधि तब तक स्थगित रहेगी, जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद का समर्थन विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से त्याग नहीं देता।

 

रणधीर जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात को दोहराते हुए कहा, “आतंक और बातचीत साथ नहीं चल सकते। आतंक और व्यापार भी एक साथ नहीं हो सकते। और पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते।”

 

तेहरान में तीन भारतीय नागरिक लापता: एक अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे पर बोलते हुए प्रवक्ता ने जानकारी दी कि ईरान की राजधानी तेहरान में तीन भारतीय नागरिक लापता हो गए हैं। ये नागरिक कुछ समय पहले वहां पहुंचे थे, लेकिन अब उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। विदेश मंत्रालय ईरानी अधिकारियों के संपर्क में है और मामले में हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। संबंधित परिवारों को भी स्थिति की जानकारी दी जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जिलाधिकारी से मिले साहित्यकार अर्पित सर्वेश, भेंट की पुस्तक ‘अर्नू’

    साहित्य और प्रतापगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को लेकर हुई चर्चा, डीएम ने साहित्यिक प्रयासों की सराहना कर दी शुभकामनाएं   प्रतापगढ़। विश्व प्रसिद्ध साहित्यकार, विचारक एवं कवि अर्पित सर्वेश शुक्ला…

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन