पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावितों के लिए राहुल गांधी ने मांगा राहत पैकेज

प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा — यह मदद नहीं, सरकार का कर्तव्य है

नई दिल्ली।कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जम्मू-कश्मीर के पुंछ और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित लोगों के लिए ठोस, उदार और त्वरित राहत एवं पुनर्वास पैकेज की मांग की है।

राहुल गांधी ने यह मांग ऐसे समय में की है जब उन्होंने हाल ही में पुंछ का दौरा किया और 7 से 10 मई के बीच हुई गोलाबारी में जान गंवाने वाले 14 लोगों के परिजनों से मुलाकात की। मृतकों में चार बच्चे भी शामिल थे। उन्होंने घायलों और स्थानीय नागरिकों से मिलकर हालात का जायजा लिया और गुरुद्वारा सिंह सभा, मंदिर गीता भवन, मदरसा जया-उल-उलूम और क्राइस्ट हाईस्कूल का भी दौरा किया।

प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में राहुल गांधी ने लिखा, “इस अचानक और अंधाधुंध गोलाबारी ने आम नागरिक क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई है। सैकड़ों घर, दुकानें, स्कूल और धार्मिक स्थल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई परिवारों की वर्षों की मेहनत एक झटके में खत्म हो गई है।”

उन्होंने आगे लिखा, “सीमा से सटे इलाकों के लोग दशकों से शांति और भाईचारे के साथ रह रहे हैं। आज जब वे इस गहरे संकट से गुजर रहे हैं, तो हमारा कर्तव्य बनता है कि हम उन्हें हर संभव सहायता दें।”

“सरकार को उसका कर्तव्य याद दिला रहा हूं” : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दौरे का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “पुंछ का दर्द वहां जाकर ही महसूस किया जा सकता है। टूटे हुए घर और बिखरे हुए सपनों की गूंज से एक ही आवाज़ आती है — हम हिंदुस्तानी एक हैं।”

उन्होंने लिखा, “मैं अनुरोध नहीं कर रहा, सरकार को उसका कर्तव्य याद दिला रहा हूं। यह मदद नहीं, सरकार का दायित्व है।”

अब तक 28 की मौत, 70 से अधिक घायल: गौरतलब है कि पाकिस्तानी गोलाबारी की वजह से पुंछ में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है और 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं। भारी तबाही से क्षेत्र में सामान्य जीवन पूरी तरह प्रभावित है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जिलाधिकारी से मिले साहित्यकार अर्पित सर्वेश, भेंट की पुस्तक ‘अर्नू’

    साहित्य और प्रतापगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को लेकर हुई चर्चा, डीएम ने साहित्यिक प्रयासों की सराहना कर दी शुभकामनाएं   प्रतापगढ़। विश्व प्रसिद्ध साहित्यकार, विचारक एवं कवि अर्पित सर्वेश शुक्ला…

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन