पश्चिम बंगाल में 1,010 करोड़ की सौगात, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का किया उल्लेख

आतंकियों को सेना ने कराया सिंदूर की शक्ति का अहसास : पीएम मोदी

 

अलीपुरद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों को 1,010 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) परियोजना की आधारशिला रखी, जिससे 2.5 लाख से अधिक घरों और वाणिज्यिक, औद्योगिक उपभोक्ताओं को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा मिलेगी। इसके तहत 19 संपीड़ित प्राकृतिक गैस (CNG) स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे, जिससे पर्यावरण के अनुकूल और किफायती ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित होगी। साथ ही क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने हाल ही में सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख किया और पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “हमारी सेना ने आतंकवादियों को सिंदूर की शक्ति का अहसास करा दिया है। जो दुस्साहस उन्होंने हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाकर किया, उसकी उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी।”

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों द्वारा की गई बर्बरता के बाद पूरे देश में आक्रोश था, और बंगाल भी इससे अछूता नहीं रहा। “मैं आप सबके आक्रोश को भलीभांति समझता हूं। हमारी सेना ने आतंक के उन अड्डों को तबाह कर दिया, जिनके बारे में पाकिस्तान ने कल्पना भी नहीं की थी,” उन्होंने कहा।

 

पाकिस्तान को घेरते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उसके पास दुनिया को देने के लिए कुछ भी सकारात्मक नहीं है। 1947 के बंटवारे से लेकर आज तक पाकिस्तान ने सिर्फ आतंक को ही पनाह दी है। “चाहे 1947 के बाद भारत पर किए गए आतंकी हमले हों या बांग्लादेश में फैलाया गया रक्तपात, पाकिस्तान की सेना की पहचान सिर्फ दुष्कर्म और नरसंहार से जुड़ी है,” उन्होंने जोड़ा।

 

प्रधानमंत्री ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर अब भारत पर आतंकी हमला हुआ, तो उसका जवाब पहले से कहीं ज़्यादा कठोर और निर्णायक होगा। “भारत ने दुनिया को बता दिया है कि अब आतंक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर दुश्मन ने दुस्साहस किया, तो उसे उसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।”

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जिलाधिकारी से मिले साहित्यकार अर्पित सर्वेश, भेंट की पुस्तक ‘अर्नू’

    साहित्य और प्रतापगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को लेकर हुई चर्चा, डीएम ने साहित्यिक प्रयासों की सराहना कर दी शुभकामनाएं   प्रतापगढ़। विश्व प्रसिद्ध साहित्यकार, विचारक एवं कवि अर्पित सर्वेश शुक्ला…

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन