जय गुरुबंदे आश्रम में संपन्न हुआ अद्वितीय एवं आडंबरहीन वैवाहिक कार्यक्रम

जय गुरुबंदे आश्रम में संपन्न हुआ अद्वितीय एवं आडंबरहीन वैवाहिक कार्यक्रम

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

वाराणसी (चिरईगांव) जय गुरुबंदे स्वर योग साधना ट्रस्ट द्वारा संचालित जय गुरुबंदे आश्रम, छितौना जाल्हुपुर (वाराणसी) में 30 मई, शुक्रवार को एक अनुपम वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को परम् संत स्वामी जय गुरुबंदे जी महाराज की पावन उपस्थिति में संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम के उपरांत वर-वधू पक्ष को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर सतगुरु जी ने उपस्थित लोगों को सत्संग रूपी अमृतवर्षा व आशीर्वाद देकर इस पवित्र अवसर को दिव्यता से भर दिया।

आश्रम के मीडिया प्रभारी ने बताया कि यह आयोजन समाज में व्याप्त फिजूलखर्ची, आडंबर और दिखावे के विरुद्ध एक सशक्त सामाजिक पहल है। यह आयोजन जय गुरुबंदे स्वर योग साधना ट्रस्ट के तत्वावधान में सतगुरु की प्रेरणा से शुरू किया गया है और आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।

सतगुरु साहेब के वचनों “मुझे अपनाओ, बीमारी भगाओ और पैसे बचाओ” को जीवन में आत्मसात कर समाज को एक नई दिशा देने का यह प्रयास सराहनीय है।

गौरतलब है कि जय गुरुबंदे स्वर योग साधना ट्रस्ट के आश्रम उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में स्थापित हैं, जहाँ इस प्रकार के आडंबरहीन वैवाहिक कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते हैं और प्रतिभागियों को संस्था की ओर से विधिवत प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाते हैं।

इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे और इस सामाजिक पहल का स्वागत करते हुए इसे प्रेरणास्पद बताया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा