भारत हर आतंकी हमले का देगा करारा जवाब : प्रधानमंत्री मोदी

कानपुर से 47,600 करोड़ की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

 

कानपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कानपुर पहुंचे और यहां से उत्तर प्रदेश के विकास की नई गाथा लिखने का ऐलान किया। उन्होंने 47,600 करोड़ रुपये की लागत वाली 15 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने देश की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और आतंकवाद पर भारत की नीति को स्पष्ट शब्दों में रखा।

 

प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत अब हर आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा। समय, स्थान और तरीका हमारी सेनाएं तय करेंगी। पाकिस्तान की गीदड़भभकियों से भारत अब डरने वाला नहीं है। आतंकियों और उन्हें शरण देने वाली सरकारें भारत की नजरों में एक समान हैं। अगर सीधे कनपुरिया में कहूं तो दुश्मन चाहे कहीं भी हो, उसे हाँक दिया जाएगा।”

 

पीएम मोदी ने बताया कि यह कार्यक्रम 24 अप्रैल को होना था, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के चलते इसे टालना पड़ा। इस हमले में कानपुर के शुभम भी शहीद हुए। उन्होंने कहा कि इस पीड़ा और आक्रोश को देश ने ऑपरेशन सिंदूर के रूप में दुनिया के सामने रखा। हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। इतना ही नहीं, पाकिस्तानी सेना को युद्धविराम की गुहार लगाने पर मजबूर होना पड़ा।

 

उन्होंने दो टूक कहा, “जो दुश्मन ऑपरेशन सिंदूर के दौरान गिड़गिड़ा रहा था, वह किसी भ्रम में न रहे। ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ है।”

 

प्रधानमंत्री ने कानपुर के विकास की सराहना करते हुए कहा, “आज कानपुर मेट्रो इसका प्रमाण है कि जब सरकार की नीयत साफ हो और इरादे मजबूत हों, तो विकास की गाड़ी कितनी तेजी से दौड़ सकती है। जो सुविधाएं पहले सिर्फ बड़ी मेट्रो सिटीज़ में दिखती थीं, अब वही कानपुर जैसे शहरों में भी नजर आ रही हैं।”

 

उन्होंने देश की रक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को मजबूती से आगे बढ़ाने की बात कही। प्रधानमंत्री ने बताया कि अब देश के डिफेंस सेक्टर में भी उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभा रहा है। अमेठी में 203 राइफल का निर्माण शुरू हो चुका है और ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण भी अब उत्तर प्रदेश में हो रहा है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर में भारत के स्वदेशी हथियारों की ताकत पूरी दुनिया ने देखी है। हमारी ब्रह्मोस मिसाइलों ने दुश्मनों के घर में घुसकर उन्हें जवाब दिया है। यह शक्ति हमें आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से प्राप्त हुई है।”

 

कानपुर में प्रधानमंत्री की यह जनसभा विकास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय सुरक्षा के संकल्प की गूंज के साथ संपन्न हुई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    वीडियो संदेश में बोलीं—डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी; बाहुबल नहीं, जनता का साथ चाहिए, मिर्जापुर से राजनीतिक पारी शुरू करने की चर्चाओं ने पकड़ा जोर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय मिर्जापुर/लखनऊ।…

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं को गंगा स्वच्छता और संरक्षण का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत बरगद का पौधा रोपा     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत