विवादित जमीन पर कब्जे की कोशिश, चार का शांति भंग में चालान

विवादित जमीन पर कब्जे की कोशिश, चार का शांति भंग में चालान

चौबेपुर (वाराणसी)। थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक विवादित जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश को लेकर शनिवार तड़के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, जिससे क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और शांति भंग करने के आरोप में चार लोगों का चालान कर दिया।

पीड़ित मोनू सेठ के अनुसार, स्टेशन रोड पर स्थित पुश्तैनी मकान को लेकर उनके चाचा मंगल सेठ और अन्य परिजनों से लंबे समय से विवाद चल रहा है। मोनू का आरोप है कि उक्त भूखंड को मंगल सेठ व अन्य परिजनों ने मिलकर बैजनाथ भूतनाथ और अर्चना जायसवाल को धोखे से बेच दिया, जबकि मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है।

शनिवार सुबह विवाद उस समय बढ़ गया जब मोनू के अनुसार, उनके चाचा मंगल सेठ कई अन्य लोगों के साथ मुंह बांधकर मौके पर पहुंचे और उनके भाई अमित, हर्ष और गणेशु के साथ मारपीट करते हुए जबरन कब्जा करने लगे।

थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा ने बताया कि जमीन संबंधी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में झड़प हुई थी। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में चालान कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    चिरईगांव में 58 किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट वितरित; आधुनिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन