अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, पांच ट्रैक्टर सीज

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, पांच ट्रैक्टर सीज

 

चोलापुर (वाराणसी)। जिले में अवैध खनन पर नकेल कसते हुए प्रशासन ने रविवार को चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिंयां गांव में बड़ी कार्रवाई की। जिला खनन अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर अवैध खनन में संलिप्त पांच ट्रैक्टरों को सीज कर थाने में खड़ा कराया।

 

यह कार्रवाई गोसाईपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सभा नेहिंयां में की गई, जहां दिनदहाड़े खुलेआम मिट्टी का खनन किया जा रहा था। लगातार सोशल मीडिया पर क्षेत्र में अवैध खनन की सूचनाएं वायरल हो रही थीं, जिस पर संज्ञान लेते हुए खनन विभाग ने छापेमारी की योजना बनाई थी।

 

छापेमारी के दौरान जब ट्रैक्टर चालकों से खनन की वैध अनुमति से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ में चालकों ने खनन की अनुमति होने का दावा किया, लेकिन जब जांच की गई तो सभी दावे फर्जी निकले।

 

जिला खनन अधिकारी ने मौके पर ही तत्काल कार्रवाई करते हुए पांचों ट्रैक्टरों को सीज कर लिया और उन्हें चोलापुर थाने में खड़ा कराया गया।

 

प्रशासन की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में भी इस तरह की छापेमारी जारी रहेगी। किसी को भी नियमों का उल्लंघन करने की छूट नहीं दी जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    शिवाजी नगर पार्क में सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी (महमूरगंज): वाराणसी के महमूरगंज स्थित शिवाजी नगर पार्क में शुक्रवार को 95 बटालियन…

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    राजेंद्र प्रसाद घाट से गूंजा आह्वान: गंगा को स्वच्छ रखना हर नागरिक का कर्तव्य   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी (राजेंद्र प्रसाद घाट): शुक्रवार को राजेंद्र प्रसाद घाट पर गंगा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर