सिंहवार में अवैध बालू खनन की जांच करने पहुंचे खनन निरीक्षक, मिले ठोस प्रमाण

सिंहवार में अवैध बालू खनन की जांच करने पहुंचे खनन निरीक्षक, मिले ठोस प्रमाण

वाराणसी (चौबेपुर)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के सिंहवार गांव में गंगा नदी के किनारे लंबे समय से जारी अवैध बालू खनन की शिकायत पर सोमवार को खनन विभाग ने मौके पर जांच की। खनन निरीक्षक दिनेश मोदी ने स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान खनन के स्पष्ट प्रमाण मिले—गहरे गड्ढे, ताजे ट्रैक्टरों के पहियों के निशान और हालिया खनन का सबूत साफ दिखाई दिया।

खनन निरीक्षक के पहुंचते ही खनन में संलिप्त लोग सतर्क हो गए। पास में चल रहा मिट्टी खनन अचानक बंद कर दिया गया और जेसीबी व ट्रैक्टरों को हड़बड़ी में मौके से हटा लिया गया।

मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने खनन निरीक्षक से बातचीत में खुलासा किया कि यह अवैध खनन किसके इशारे पर चल रहा है और इसमें कौन-कौन शामिल है, इसकी जानकारी वह देने के लिए संबंधित लोगों को बुला रहा है।

गौरतलब है कि सिंहवार गांव में लंबे समय से अवैध बालू खनन की शिकायतें मिलती रही हैं। हाल ही में एक स्थानीय नागरिक द्वारा की गई शिकायत के आधार पर यह जांच की गई।

अब क्षेत्रीय जनता की नजरें इस पर टिकी हैं कि खनन विभाग आगे क्या ठोस कदम उठाता है। फिलहाल विभागीय सूत्रों के अनुसार जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की सक्रियता को ग्रामीणों ने सराहा है, लेकिन साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विद्यालयी बच्चों ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

    “स्वच्छ परिसर – स्वस्थ समाज” का संदेश देकर विद्यार्थियों ने लोगों को किया जागरूक   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। चंद्रशेखर सिंह नेशनल कॉलेज, कादीपुर कला, चौबेपुर के विद्यार्थियों…

    बदहाल कादीपुर-राजवारी मार्ग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    तीन माह से अधूरी पड़ी सड़क, आंदोलन और आमरण अनशन की चेतावनी   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। कादीपुर-राजवारी वाया धौरहरा मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विद्यालयी बच्चों ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

    विद्यालयी बच्चों ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

    बदहाल कादीपुर-राजवारी मार्ग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    बदहाल कादीपुर-राजवारी मार्ग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    राजकीय चिकित्सालय निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

    राजकीय चिकित्सालय निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

    गंगा की तेज धारा में समाया युवक, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    गंगा की तेज धारा में समाया युवक, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    मदर्स डे पर मातृशक्ति का सम्मान, स्कूल में हुआ भव्य समारोह

    मदर्स डे पर मातृशक्ति का सम्मान, स्कूल में हुआ भव्य समारोह

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन