अवैध कनेक्शन और लिकेज से जूझ रहे ग्रामीण, पेयजल संकट से हाहाकार

अवैध कनेक्शन और लिकेज से जूझ रहे ग्रामीण, पेयजल संकट से हाहाकार

राजातालाब (वाराणसी)। आराजी लाइन विकास खंड के कचनार व रानी बाजार गांवों में वर्षों पुरानी ग्रामीण पेयजल योजना अब दम तोड़ती नजर आ रही है। जर्जर पाइपलाइन, धड़ल्ले से हो रहे अवैध कनेक्शन और जगह-जगह लिकेज के चलते गांव के हजारों लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। आलम यह है कि ग्रामीणों को प्रतिदिन कई किलोमीटर दूर जाकर पानी खरीदना पड़ रहा है।

करीब 20 हजार की आबादी वाले इन दोनों गांवों में पेयजल आपूर्ति भिखारीपुर स्थित जल टंकी से की जाती है। लेकिन, 30 साल पुरानी पाइपलाइन में अवैध कनेक्शनों की भरमार और व्यापक स्तर पर लिकेज के कारण जल आपूर्ति बुरी तरह बाधित हो रही है। कई स्थानों पर तो लोग इन पाइपलाइनों से खेतों की सिंचाई तक कर रहे हैं, जिससे पीने के पानी की किल्लत और बढ़ गई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन महज खानापूर्ति कर कार्रवाई को इतिश्री कर लिया जाता है। कचनार निवासी कन्हैया लाल जायसवाल और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार गुप्ता ने बताया कि अवैध कनेक्शनों पर रोक लगाने के नाम पर विभाग सिर्फ दिखावा करता है। लिकेज की मरम्मत भी नहीं कराई जाती, जिससे गर्मी में हालात और भी भयावह हो गए हैं।

सरकार की महत्वाकांक्षी “हर घर नल से जल” योजना की जमीनी सच्चाई इन गांवों में साफ झलक रही है। लोग निजी सबमर्सिबल या टैंकरों से महंगे दामों पर पानी खरीदने को मजबूर हैं। इससे ग्रामीणों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं जिम्मेदार अब भी मौन साधे हुए हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    चिरईगांव में 58 किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट वितरित; आधुनिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन