बसपा ही एकमात्र सच्ची आंबेडकरवादी पार्टी : मायावती

आकाश आनंद को लेकर बेचैनी स्वाभाविक, लेकिन पार्टी मिशन के प्रति हों प्रतिबद्ध : बसपा सुप्रीमो

 

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए पार्टी की विचारधारा, नेतृत्व और भविष्य की रणनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बसपा ही देश की एकमात्र सच्ची आंबेडकरवादी पार्टी है, और विरोधी दलों के बहकावे में आकर बहुजन समाज को भ्रमित होने से बचना चाहिए।

 

पार्टी में हाल ही में हुए फेरबदल के संदर्भ में मायावती ने कहा कि मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक पद पर आकाश आनंद की नियुक्ति से कुछ लोगों में बेचैनी स्वाभाविक है, लेकिन यह निर्णय पार्टी हित में लिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अनुशासनात्मक कार्रवाई के बावजूद अगर कोई नेता पश्चाताप करता है और पार्टी मिशन के लिए समर्पित रहता है, तो उसे दोबारा जिम्मेदारी दी जा सकती है।

 

मायावती ने कहा, “देश में बसपा बहुजन हित की एकमात्र आंबेडकरवादी पार्टी है तथा पार्टी हित में लोगों पर कार्रवाई करने व पश्चाताप करने पर उन्हें वापस लेने की परंपरा है।” उन्होंने उम्मीद जताई कि आकाश आनंद अब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर और बसपा संस्थापक कांशीराम के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

 

उन्होंने दो टूक कहा, “पार्टी को अवसरवादी व स्वार्थी लोगों की कतई जरूरत नहीं है।” साथ ही प्रतिद्वंद्वी दलों पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और सपा जैसी पार्टियों से गठबंधन कर या उनके इशारे पर चलकर बहुजन हित संभव नहीं है।

 

“इन बरसाती मेंढकों जैसे संगठनों और नेताओं से सावधान रहें,” उन्होंने कहा। साथ ही बहुजन समाज को यह भी चेताया कि व्यक्तिगत लाभ के लिए विधायकों, सांसदों और मंत्रियों का बन जाना समाज की भलाई की गारंटी नहीं है।

 

मायावती के इस बयान को पार्टी में नए सिरे से अनुशासन, नेतृत्व की स्पष्टता और मिशनरी प्रतिबद्धता को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    चिरईगांव में 58 किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट वितरित; आधुनिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन