सिरिस्ती गांव में फरार आरोपी के घर पुलिस ने बजवाई डुगडुगी, दी कुर्की की चेतावनी

सिरिस्ती गांव में फरार आरोपी के घर पुलिस ने बजवाई डुगडुगी, दी कुर्की की चेतावनी

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

वाराणसी (चौबेपुर)। मारपीट के गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहे सिरिस्ती गांव निवासी अंकित सिंह पुत्र स्व. दिनेश सिंह के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। सारनाथ थाने की पुलिस टीम ने गांव में डुगडुगी बजवाकर मुनादी कराई और आरोपी के मकान पर कुर्की की नोटिस चस्पा कर दी।

अंकित सिंह पर लेढ़ूपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति का सिर फोड़कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है। इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 174/2025 दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 110 बीएनएस के तहत केस पंजीकृत किया है।

घटना के बाद से ही आरोपी गायब है और न्यायालय के आदेश पर धारा 82 व बीएनएस की धारा 84 (कुर्की) के तहत यह कार्रवाई अमल में लाई गई।

सारनाथ थाने के एसआई दुर्गेश सिंह और जाल्हूपुर चौकी प्रभारी लल्लन यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिरिस्ती गांव में पहुंचकर गांववालों के सामने मुनादी कराई और घर पर स्पष्ट नोटिस चस्पा किया कि यदि आरोपी शीघ्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं होता, तो उसके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

पुलिस की इस कार्यवाही से गांव में चर्चा का माहौल बन गया है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि फरार आरोपियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा वातावरण, अंतरराष्ट्रीय तनाव पर बोले—संवाद ही समाधान का मार्ग   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी): मऊ से वाराणसी की ओर जा रहे योगगुरु बाबा रामदेव…

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    MMSS इंग्लिश स्कूल का वार्षिक उत्सव बना प्रेरणा का पर्व, बच्चों की प्रतिभा से गूंजा पूरा परिसर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक