प्रेमिका से मिलने पहुँचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़ा तो शिव मंदिर में कराई शादी

प्रेमिका से मिलने पहुँचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़ा तो शिव मंदिर में कराई शादी

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

वाराणसी (चौबेपुर)। चौबेपुर क्षेत्र के रैपुरा गांव निवासी युवक आकाश का दो वर्षों से गाजीपुर जनपद के मठसौना गांव निवासी युवती गुनिया राजभर से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को प्रेमी जब चोरी-छुपे प्रेमिका से मिलने उसके गांव मठसौना पहुंचा, तो मामला अचानक मोड़ ले गया।

प्रेमी की मौजूदगी की भनक लगते ही गांव वालों ने आकाश को धर दबोचा और पूछताछ शुरू कर दी। युवक ने प्रेम संबंध की बात स्वीकारी, जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल दोनों परिवारों को सूचना देकर गांव बुलाया।

परिवारों की आपसी सहमति से ग्रामीणों ने प्रेमी युगल की शादी गांव स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती को साक्षी मानकर संपन्न कराई। विवाह में दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहे और परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार सभी रस्में पूरी कराई गईं।

“हमने परिवार की रजामंदी से विवाह किया है और अब हम जीवनभर साथ निभाएंगे। ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे दोनों परिवारों की मान-प्रतिष्ठा पर आंच आए।”

इस प्रेम विवाह की खबर पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है, और ग्रामीणों द्वारा लिए गए इस त्वरित निर्णय की सराहना भी हो रही है। शादी के बाद गांव में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    पहले दिन राजर्षि क्लब, बरेका और संत अतुलानंद टीमों ने दर्ज की शानदार जीत   वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के बास्केटबॉल कोर्ट पर बुधवार से अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल…

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग     वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) इलाके में बारात के दौरान हुए विवाद ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन