मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन पौधारोपण कर मनाया गया – सुजीत गुप्ता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन पौधारोपण कर मनाया गया – सुजीत गुप्ता

वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर जय भारत मंच द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण को केंद्र में रखते हुए काशी प्रांत मंत्री सुजीत गुप्ता ने अपनी टीम के साथ मिलकर पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने “एक पौधा मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पौधों की उपयोगिता, संरक्षण और संवर्धन पर विस्तार से चर्चा की।

गुप्ता जी ने कहा कि यह केवल एक पौधा लगाने की बात नहीं है, बल्कि यह भावनात्मक और सामाजिक जिम्मेदारी है, जिससे पर्यावरण को बचाया जा सकता है। उन्होंने प्लास्टिक के बढ़ते प्रयोग के दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्लास्टिक मिट्टी की उर्वरक क्षमता को धीरे-धीरे समाप्त कर देता है, अतः इसके सीमित और विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता है।

इस अवसर पर काशी प्रांत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्रा ने कहा, “वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। इनके बिना न तो जीवन संभव है और न ही पारिस्थितिकी तंत्र संतुलित रह सकता है।”

जय भारत मंच के काशी प्रांत वरिष्ठ महामंत्री संपूर्णा नंद पाण्डेय ने भी पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया और बताया कि हर वृक्ष में औषधीय गुण विद्यमान होते हैं, अतः उनका रक्षण और संवर्धन प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि वे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करते रहेंगे और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का प्रयास करेंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विद्यालयी बच्चों ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

    “स्वच्छ परिसर – स्वस्थ समाज” का संदेश देकर विद्यार्थियों ने लोगों को किया जागरूक   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। चंद्रशेखर सिंह नेशनल कॉलेज, कादीपुर कला, चौबेपुर के विद्यार्थियों…

    बदहाल कादीपुर-राजवारी मार्ग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    तीन माह से अधूरी पड़ी सड़क, आंदोलन और आमरण अनशन की चेतावनी   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। कादीपुर-राजवारी वाया धौरहरा मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विद्यालयी बच्चों ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

    विद्यालयी बच्चों ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

    बदहाल कादीपुर-राजवारी मार्ग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    बदहाल कादीपुर-राजवारी मार्ग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    राजकीय चिकित्सालय निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

    राजकीय चिकित्सालय निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

    गंगा की तेज धारा में समाया युवक, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    गंगा की तेज धारा में समाया युवक, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    मदर्स डे पर मातृशक्ति का सम्मान, स्कूल में हुआ भव्य समारोह

    मदर्स डे पर मातृशक्ति का सम्मान, स्कूल में हुआ भव्य समारोह

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन