बरसठी में शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

बरसठी में शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय) जौनपुर, बरसठी : शनिवार को पूरे देश में मनाए गए ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पर्व पर बरसठी क्षेत्र में ईदगाहों पर नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। स्थानीय पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था और सतर्कता के चलते त्योहार सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुआ।

थाना प्रभारी राजेश यादव के नेतृत्व में ईदगाहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उन्होंने त्योहार से पहले क्षेत्र के मौलानाओं और समुदाय के वरिष्ठजनों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संभावित अराजकतत्वों की पहचान कर पहले ही उन पर निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्यवाही की गई।

ईद की नमाज के दौरान पुलिस बल हर छोटे-बड़े ईदगाह पर मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी यादव ने लोगों से अपील की कि त्योहार को प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अभद्रता या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की सतर्क निगरानी और समाज के सहयोग से बरसठी क्षेत्र में बिना किसी व्यवधान के पूरी श्रद्धा और शांति के साथ नमाज अदा की गई। त्योहार के मौके पर पुलिस की सूझबूझ और जनसहयोग की प्रशंसा स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला