सेमरहो में तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, मीरगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

सेमरहो में तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, मीरगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

 

(रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय)

जौनपुर (SHREE 7NEWS)। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत मीरगंज थाना पुलिस ने सोमवार की रात एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सेमरहो स्थित बरम बाबा मंदिर के पास से एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से एक देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष मीरगंज की अगुवाई में उ0नि0 शमीम खाँ अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि सेमरहो बरम बाबा मंदिर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है, जिसके पास अवैध हथियार हो सकता है।

 

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। संदिग्ध ने पुलिस को देख कर भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम विरेन्द्र सरोज पुत्र कुंजल सरोज निवासी ग्राम तिलौरा, थाना मछलीशहर, जनपद जौनपुर बताया। उसके पास से एक देशी तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।

 

पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उस पर पहले से ही आर्म्स एक्ट के तहत दो मामले पंजीकृत हैं।

 

गिरफ्तार अभियुक्त: विरेन्द्र सरोज पुत्र कुंजल सरोज, निवासी ग्राम तिलौरा, थाना मछलीशहर, जनपद जौनपुर।

 

 

आपराधिक इतिहास: 1. मु0अ0सं0 65/2024, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना मछलीशहर।

2. मु0अ0सं0 77/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना मीरगंज।

 

बरामदगी: 01 देशी तमंचा .315 बोर, 01 जिंदा कारतूस .315 बोर।

गिरफ्तारी करने वाली टीम: एसओ विनोद कुमार अंचल, थाना मीरगंज, उ0नि0 शमीम खाँ, थाना मीरगंज, हे0का0 तारकेश्वर यादव, थाना मीरगंज, का0 पवन कुमार, थाना मीरगंज

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन