लंका पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, 9.370 किलो नशीला पदार्थ बरामद

शादी-पार्टियों में करता था गांजे की सप्लाई, बिना नंबर प्लेट की बाइक भी जब्त

 

वाराणसी । लंका थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 9.370 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत एक लाख रुपये के करीब आंकी गई है।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवा माली (पुत्र स्व. छांगुर माली) निवासी जगदीशपुर, थाना फूलपुर, हाल निवासी पटनवा, थाना रामनगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शिवा माली बिहार से गांजा लाकर वाराणसी में शादी-विवाह और पार्टियों में इसकी आपूर्ति करता था।

 

एसीपी भेलूपुर इशांत सोनी ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लंका थाना क्षेत्र में पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने सामनेघाट स्थित टीन शेड के पीछे एक संदिग्ध युवक को बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ रोका। तलाशी के दौरान युवक के पास मौजूद पिट्टू बैग से 9.370 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने गांजा होने की बात कबूल की।

 

इसके अलावा पुलिस को आरोपी के पास से एक कीपैड मोबाइल फोन और 450 रुपये नकद भी मिले। पुलिस ने बिना नंबर की बाइक भी जब्त कर ली है।

 

पूछताछ के दौरान शिवा माली ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से गांजे की तस्करी में लिप्त है और वाराणसी में शादी-ब्याह और पार्टियों में इसकी बिक्री करता था। उसने यह भी बताया कि अधिक मुनाफा होने की वजह से वह इस धंधे में शामिल हुआ।

 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, शिवा माली के खिलाफ वर्ष 2023 में थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र में एनडीपीएस एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है।

 

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, उप निरीक्षक शिवाकर मिश्र, हेड कांस्टेबल महेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल उमेश कुमार गुप्ता, अमित शुक्ला, कृष्णकांत पाण्डेय, पवन यादव और सूरज सिंह शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    शिवाजी नगर पार्क में सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी (महमूरगंज): वाराणसी के महमूरगंज स्थित शिवाजी नगर पार्क में शुक्रवार को 95 बटालियन…

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    राजेंद्र प्रसाद घाट से गूंजा आह्वान: गंगा को स्वच्छ रखना हर नागरिक का कर्तव्य   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी (राजेंद्र प्रसाद घाट): शुक्रवार को राजेंद्र प्रसाद घाट पर गंगा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर