चौबेपुर क्षेत्र के ईदगाहों में शांतिपूर्ण ढंग से अदा हुई बकरीद की नमाज

चौबेपुर क्षेत्र के ईदगाहों में शांतिपूर्ण ढंग से अदा हुई बकरीद की नमाज

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

वाराणसी (चौबेपुर)। ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व सोमवार को पूरे चौबेपुर क्षेत्र में हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मनाया गया। मुख्य नमाज चौबेपुर ईदगाह में सुबह 8 बजे अदा की गई, जिसमें हाफिज अब्दुल कादिर इमाम की अगुवाई में सैकड़ों नमाजियों ने शिरकत की। नमाज के बाद दुआ में देश में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली की कामना की गई।

चौबेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी ईदगाहों — जैसे चौबेपुर कस्बा, बनकट, धौरहरा, डुबकिया, चंद्रावती, श्रीकंठपुर, और हरिहरपुर में नमाज अदा की गई। इन सभी स्थानों पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा व उप निरीक्षक राजेंद्र यादव स्वयं मौके पर मुस्तैद रहे। वहीं, कैथी चौकी प्रभारी प्रभाकर सिंह भी अपने सहयोगियों संग धौरहरा, रजवाड़ी और कैथी क्षेत्र में गश्त करते नजर आए।

त्योहार के मौके पर समाजसेवी नसीम अहमद, आफताब अहमद, मेराज अहमद और शाहिद आलम ने ईदगाह में मौजूद लोगों को ईद उल अजहा की दिली मुबारकबाद दी और क्षेत्र में आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पूरे क्षेत्र में त्योहार शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    शिवाजी नगर पार्क में सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी (महमूरगंज): वाराणसी के महमूरगंज स्थित शिवाजी नगर पार्क में शुक्रवार को 95 बटालियन…

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    राजेंद्र प्रसाद घाट से गूंजा आह्वान: गंगा को स्वच्छ रखना हर नागरिक का कर्तव्य   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी (राजेंद्र प्रसाद घाट): शुक्रवार को राजेंद्र प्रसाद घाट पर गंगा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर