प्रो. एस. हेमलता से मिली संपूर्णा नंद पाण्डेय, कैंसर रोधी दवाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

प्रो. एस. हेमलता से मिली संपूर्णा नंद पाण्डेय, कैंसर रोधी दवाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

वाराणसी — अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं जय भारत मंच के वरिष्ठ महामंत्री, काशी प्रांत के संपूर्णा नंद पाण्डेय ने मंगलवार को आईआईटी (बीएचयू) के फार्मास्युटिकल इंजीनियरिंग विभाग की प्रोफेसर एवं पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एस. हेमलता (फार्माकोग्नोसी) से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान दोनों के बीच कैंसर रोधी औषधियों में फार्माकोग्नोसी की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रो. हेमलता ने कैंसर के इलाज में प्रयुक्त हो रही नई औषधियों के कार्यविधि व उनकी प्रभावशीलता की बारीकियों को साझा किया। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में किस प्रकार प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त औषधियों के माध्यम से कैंसर जैसी जटिल बीमारी से कारगर तरीके से निपटा जा सकता है।

प्रो. हेमलता ने पाण्डेय जी को आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की जानकारी या सहयोग की आवश्यकता होने पर वे निःसंकोच संपर्क कर सकते हैं।

संपूर्णा नंद पाण्डेय ने इस मुलाकात को बेहद लाभकारी बताते हुए कहा कि प्रो. हेमलता का मार्गदर्शन और आशीर्वाद उनके कार्य को नई दिशा देने वाला है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रोफेसर हेमलता सदैव स्वस्थ रहें और इसी प्रकार अपने ज्ञान और अनुभव से देश के युवाओं को मार्गदर्शन देती रहें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विद्यालयी बच्चों ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

    “स्वच्छ परिसर – स्वस्थ समाज” का संदेश देकर विद्यार्थियों ने लोगों को किया जागरूक   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। चंद्रशेखर सिंह नेशनल कॉलेज, कादीपुर कला, चौबेपुर के विद्यार्थियों…

    बदहाल कादीपुर-राजवारी मार्ग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    तीन माह से अधूरी पड़ी सड़क, आंदोलन और आमरण अनशन की चेतावनी   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। कादीपुर-राजवारी वाया धौरहरा मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विद्यालयी बच्चों ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

    विद्यालयी बच्चों ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

    बदहाल कादीपुर-राजवारी मार्ग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    बदहाल कादीपुर-राजवारी मार्ग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    राजकीय चिकित्सालय निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

    राजकीय चिकित्सालय निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

    गंगा की तेज धारा में समाया युवक, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    गंगा की तेज धारा में समाया युवक, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    मदर्स डे पर मातृशक्ति का सम्मान, स्कूल में हुआ भव्य समारोह

    मदर्स डे पर मातृशक्ति का सम्मान, स्कूल में हुआ भव्य समारोह

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन