पत्रकारों को मिले सुरक्षा, चिकित्सा व यातायात सुविधा : उपजा बैठक में उठी मांग

पत्रकारों को मिले सुरक्षा, चिकित्सा व यातायात सुविधा : उपजा बैठक में उठी मांग

वाराणसी (शिवपुर)। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) की वाराणसी इकाई की बैठक सोमवार को शिवपुर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, आवास, चिकित्सा एवं यातायात संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता उपजा वाराणसी इकाई के अध्यक्ष विनोद बागी ने की, जबकि संचालन महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों को निरंतर जोखिम का सामना करना पड़ता है, ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह उन्हें सुरक्षा कवच प्रदान करे।

ग्रामीण एवं मंडलीय क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को मुख्यालय रिपोर्टिंग के लिए प्रतिदिन आना-जाना होता है। ऐसे में रोडवेज बसों में पत्रकारों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाए। साथ ही पत्रकारों के लिए विशेष आवास योजना व चिकित्सा सुविधा की भी मांग की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि उपजा का एक प्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा और पत्रकार हितों के लिए मांगों को प्रमुखता से रखेगा।

बैठक में यह भी तय किया गया कि आगामी 27 जुलाई (रविवार) को उपजा का स्थापना दिवस समारोह वाराणसी में भव्य रूप से मनाया जाएगा।

बैठक में उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, मंत्री प्रज्ञा मिश्रा, संगठन मंत्री प्रदीप उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य ललित तिवारी, पंकज श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान