कादीपुर ओवरब्रिज निर्माण में लापरवाही पर भड़के सांसद वीरेंद्र सिंह, बोले – सितंबर तक पूरा हो काम वरना दूंगा धरना

कादीपुर ओवरब्रिज निर्माण में लापरवाही पर भड़के सांसद वीरेंद्र सिंह, बोले – सितंबर तक पूरा हो काम वरना दूंगा धरना

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

वाराणसी (चौबेपुर)। चौबेपुर-बाबतपुर मार्ग स्थित कादीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज की धीमी गति पर सांसद वीरेंद्र सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और ठेकेदार व जिम्मेदार अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि सितंबर तक ओवरब्रिज का कार्य पूरा नहीं हुआ तो वे वहीं धरना देंगे।

सांसद ने बताया कि इस परियोजना की शुरुआत पिछले वर्ष हुई थी और जून 2025 तक इसका कार्य पूरा होना था, लेकिन आज भी निर्माण की रफ्तार काफी धीमी है। इससे क्षेत्र के व्यापारी, किसान, छात्र और आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने सेतु निगम और रेलवे अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि निर्माण में तेजी लाकर कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। साथ ही ग्रामीणों के लिए वैकल्पिक मार्ग शीघ्र तैयार करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर कौशल व डिप्टी चीफ गति शक्ति शशांक पांडे भी मौजूद रहे। उन्होंने सांसद को भरोसा दिलाया कि अब काम में तेजी लाई जा रही है और निर्धारित समय सीमा के भीतर ओवरब्रिज तैयार कर दिया जाएगा। साथ ही अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता भीष्म नारायण यादव ने कादीपुर रेलवे स्टेशन पर आरक्षण केंद्र खोलने तथा स्टेशन का नाम ‘चौबेपुर स्टेशन’ करने की मांग सांसद के समक्ष रखी। सांसद ने इसे गंभीरता से लेते हुए रेलवे अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक कदम उठाने को कहा।

निरीक्षण स्थल पर पूर्व सपा एमएलसी प्रत्याशी उमेश यादव, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, ग्राम प्रधान गणेश सिंह, डॉ. जितेंद्र यादव, युवा नेता निलेश यादव समेत कई जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। सभी ने ओवरब्रिज निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताई और कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा