समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने सीखे जीवन उपयोगी कौशल

21 मई से 10 जून तक चला समर कैंप, बच्चों ने छुट्टियों का किया सार्थक उपयोग

 

चोलापुर (वाराणसी)। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को मूर्त रूप देने के लिए आयोजित समर कैंप का मंगलवार को विधिवत और भव्य समापन हुआ। प्रदेश के समस्त उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में 21 मई से 10 जून तक कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए चलाए गए इस समर कैंप में बच्चों ने न केवल अपनी प्रतिभा को निखारा, बल्कि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नया भी सीखा।

चोलापुर ब्लॉक के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय महदा में समर कैंप के समापन समारोह का आयोजन गरिमामयी वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी शिवनारायण सिंह और विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज रहे। ग्राम प्रधान महदा तथा अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत पारंपरिक माल्यार्पण से किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ शिवनारायण सिंह ने कहा कि बदलते समय में शिक्षा जगत के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। ऐसे में शिक्षकों को निरंतर सीखते रहना होगा और खुद को अपडेट व अपग्रेड करते रहना होगा। उन्होंने शिक्षकों से लक्ष्य की प्राप्ति तक सतत प्रयास करते रहने की अपील की।

खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज ने समर कैंप के दौरान आयोजित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों ने योग, हस्तकला, कहानी लेखन, नाटक, समूह चर्चा, पठन-पाठन जैसे कई रचनात्मक और अनुभवात्मक गतिविधियों में भाग लेकर अपने कौशलों को विकसित किया। उन्होंने चोलापुर ब्लॉक में समर कैंप के सफल संचालन के लिए विद्यालय परिवार, अभिभावकों और शिक्षकों की सराहना की।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुमताज अली, ग्राम प्रधान, एसएमसी अध्यक्ष, शिक्षकगण, बड़ी संख्या में विद्यार्थी व अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

समर कैंप के समापन समारोह ने यह संदेश दिया कि गर्मियों की छुट्टियों को केवल विश्राम का नहीं, बल्कि सीखने और व्यक्तित्व विकास का माध्यम भी बनाया जा सकता है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा