समर कैंप में निखरी छात्रों की प्रतिभा, खेल-कला व नवाचारों की मिली सौगात

समर कैंप में निखरी छात्रों की प्रतिभा, खेल-कला व नवाचारों की मिली सौगात

फूलपुर (वाराणसी): परिषदीय विद्यालयों के पूर्व माध्यमिक विद्यालय फूलपुर में चल रहे समर कैंप का भव्य समापन मंगलवार को संपन्न हुआ। यह समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास का केंद्र बना, जहां छात्र-छात्राओं ने नवाचारों, खेलों और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारा।

कैंप का संचालन खेल अनुदेशक अरविंद कुमार सिंह एवं शिक्षामित्र इंद्रावती देवी द्वारा किया गया। समापन समारोह में ग्राम प्रधान सुरेश पटेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने समर कैंप की सराहना करते हुए विशेष रूप से खेल अनुदेशक अरविंद कुमार सिंह की कार्यशैली और समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

अभ्युदय सेवा समिति की ओर से विशाल गुप्ता, मनोज कुमार, राजन सोनकर, राजू प्रजापति, राजेश कुमार, छोटेलाल गुप्ता सहित अन्य गणमान्य जनों की उपस्थिति रही। समिति के सदस्यों ने भी आयोजन की सफलता में सहयोग प्रदान किया।

गौरतलब है कि यह समर कैंप 10 जून तक आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को योग, व्यायाम, इंडोर गेम्स, क्राफ्ट डिजाइनिंग, पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों की जानकारी दी गई। बच्चों ने कबाड़ से जुगाड़ बनाना, चित्रकारी, मॉडलिंग और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में रुचि दिखाई।

खेलों की बात करें तो कबड्डी, वॉलीबॉल, क्रिकेट और फुटबॉल जैसे खेलों में छात्रों की सहभागिता सराहनीय रही। पूरे कैंप के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और सीखने की ललक देखने को मिली। कार्यक्रम ने न केवल छात्रों की रचनात्मकता को बढ़ावा दिया, बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि की।

विद्यालय प्रबंधन ने समर कैंप को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा