चौबेपुर के होनहारों को मिला सम्मान, पुलिस भर्ती में चयनित 13 अभ्यर्थियों के लिए हुआ भव्य समारोह

चौबेपुर के होनहारों को मिला सम्मान, पुलिस भर्ती में चयनित 13 अभ्यर्थियों के लिए हुआ भव्य समारोह

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2024 में सफलता प्राप्त करने वाले चौबेपुर क्षेत्र के 13 युवक-युवतियों को बुधवार को एक भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। यह प्रेरणादायक आयोजन स्थानीय 3rd Eye Classes संस्थान परिसर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर नागेंद्र सरोज रहे। दोनों अधिकारियों ने सफल अभ्यर्थियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया।

सम्मान प्राप्त करने वालों में खुशबु यादव, सुमन गोंड, अंशिका यादव, गुलशन यादव, बृजेश कुमार, शुभम गोंड, आदर्श कुमार भारतीय, वैभव सिंह यादव, मोहम्मद वसीम, अजय यादव समेत कुल 13 अभ्यर्थी शामिल रहे।

इस अवसर पर एसीपी श्री विजय प्रताप सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “यह केवल विद्यार्थियों की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जीत है। अनुशासन, समर्पण और परिश्रम के बल पर कोई भी मंजिल पाई जा सकती है।”

खंड शिक्षा अधिकारी श्री नागेंद्र सरोज ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा, “जो इस बार सफल नहीं हो सके, वे हार न मानें। सतत प्रयास से सफलता निश्चित मिलती है।”

संस्थान के प्रबंधक सुभम सर ने न केवल चयनित अभ्यर्थियों को, बल्कि उनके अभिभावकों और विशिष्ट अतिथियों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में जय प्रकाश पाण्डेय, डॉ. वीर बहादुर सिंह, डॉ. ए. के. पाण्डेय, आकाश सिंह, उत्तम तिवारी, गोपाल चौबे सहित क्षेत्र के कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन शिवम चतुर्वेदी ने किया, जिन्होंने अपने प्रभावशाली मंच संचालन से पूरे आयोजन को अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण बनाए रखा।

यह आयोजन न केवल चयनित युवाओं के लिए सम्मान का अवसर बना, बल्कि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी सिद्ध हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    पहले दिन राजर्षि क्लब, बरेका और संत अतुलानंद टीमों ने दर्ज की शानदार जीत   वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के बास्केटबॉल कोर्ट पर बुधवार से अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल…

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग     वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) इलाके में बारात के दौरान हुए विवाद ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन