बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, मामा का बेटा गंभीर घायल

तेज़ रफ्तार बस ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौके पर ही गई जान, परिजनों में कोहराम

 

(रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय)

जौनपुर – शाहगंज मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसका मामा का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा लोहिन्दा चौराहे के समीप हुआ, जहाँ एक तेज़ रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

 

मृतक की पहचान सदरुद्दीनपुर गांव स्थित दलित बस्ती निवासी लाल बहादुर उर्फ लल्लू के 19 वर्षीय पुत्र शनी गौतम के रूप में हुई है। वह अपने मामा के लड़के विक्रम (निवासी गुलजारगंज, थाना सिकरारा) के साथ बहन सीमा की शादी का कार्ड बांटने निकला था। शादी 17 जून को होनी थी और वह शनिवार सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे नई खरीदी गई बाइक से निकला था।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही दोनों प्रयागराज-शाहगंज मार्ग पर लोहिन्दा चौराहे के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज़ रफ्तार प्राइवेट बस ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बस के नीचे घुस गई। हादसे में शनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमित पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल विक्रम को तत्काल सीएचसी भिजवाया, जहाँ से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

घटना की सूचना मिलते ही शनी के घर में कोहराम मच गया। माँ सुशीला बेसुध हो गईं, पिता लाल बहादुर, बड़ा भाई दीवान, बहन सीमा और छोटी बहन सुषमा का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी की खुशियाँ मातम में बदल गई हैं। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर. के. पटेल के साथ रामपुर ब्लॉक में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने किया योग   रिपोर्ट : विशेष संवाददाता रामपुर (जौनपुर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    राजस्व व पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई, गड्ढा भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

    न्यायालय के आदेश पर मछलीशहर तहसील प्रशासन ने कराई कब्जामुक्त कार्रवाई, सरकारी भूमि कराई मुक्त   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  SHREE 7NEWS, मछलीशहर (जौनपुर)। तहसील क्षेत्र के बरईपार अंतर्गत ग्राम बटनहित,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास