फुलपुर में युवक पर डंडे से हमला, जातिसूचक गालियाँ देते हुए दी जान से मारने की धमकी

सिर और हाथ में गंभीर चोटें, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

चौबेपुर (वाराणसी) – थाना क्षेत्र के फुलपुर, उधरापुर गांव में बृहस्पतिवार शाम लगभग 5 बजे अंबेडकर मंदिर के पास सो रहे एक युवक पर चार युवकों ने डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पीड़ित मंजीत कुमार ने चौबेपुर थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि फुलपुर निवासी मुन्ना के पुत्र चंदन, आकाश, पृथ्वी और करण ने एक राय होकर उस पर डंडों से हमला किया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसे जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी।

हमले में मंजीत को सिर और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

चौबेपुर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विद्यालयी बच्चों ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

    “स्वच्छ परिसर – स्वस्थ समाज” का संदेश देकर विद्यार्थियों ने लोगों को किया जागरूक   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। चंद्रशेखर सिंह नेशनल कॉलेज, कादीपुर कला, चौबेपुर के विद्यार्थियों…

    बदहाल कादीपुर-राजवारी मार्ग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    तीन माह से अधूरी पड़ी सड़क, आंदोलन और आमरण अनशन की चेतावनी   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। कादीपुर-राजवारी वाया धौरहरा मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विद्यालयी बच्चों ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

    विद्यालयी बच्चों ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

    बदहाल कादीपुर-राजवारी मार्ग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    बदहाल कादीपुर-राजवारी मार्ग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    राजकीय चिकित्सालय निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

    राजकीय चिकित्सालय निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

    गंगा की तेज धारा में समाया युवक, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    गंगा की तेज धारा में समाया युवक, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    मदर्स डे पर मातृशक्ति का सम्मान, स्कूल में हुआ भव्य समारोह

    मदर्स डे पर मातृशक्ति का सम्मान, स्कूल में हुआ भव्य समारोह

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन