पियरी गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट, युवक ने सौतेले भाई सहित चार पर लगाया आरोप

संपत्ति को लेकर विवाद, घायल होने का दावा, पुलिस ने शुरू की जांच

चौबेपुर (वाराणसी) – थाना क्षेत्र के पियरी गांव में पारिवारिक संपत्ति विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित संदीप कुमार ने चौबेपुर थाने में तहरीर देकर पिता, सौतेले भाई और दो अन्य पर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप कुमार की मां का पूर्व में निधन हो चुका है, जिसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। संदीप का आरोप है कि पिता और सौतेला भाई उसे संपत्ति से वंचित करने की नीयत से लगातार मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न कर रहे हैं।

संदीप का कहना है कि बीते 13 जून को सौतेले भाई सोनू ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान उसकी सास मुन्नी देवी को भी चोट लगने की बात कही गई है।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पारिवारिक विवाद की इस घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ने न्याय की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र