प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक के आकस्मिक निधन से शिक्षक समाज में शोक की लहर

प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक के आकस्मिक निधन से शिक्षक समाज में शोक की लहर

(रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय)

वाराणसी/जौनपुर। रविवार का दिन बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षकों के लिए अत्यंत दुखद साबित हुआ। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर तैनात दो शिक्षकों का आकस्मिक निधन होने से पूरे शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकास खंड मुंगराबादशाहपुर के ग्राम बभनियांव निवासी सूर्य प्रकाश उपाध्याय (प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय करौर) अपने निजी कार्यवश वाराणसी गए थे, जहां हार्ट अटैक आने से उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर जैसे ही शिक्षकों के बीच पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

इसी दिन दूसरी दुखद घटना विकास खंड डोभी से सामने आई, जहां ग्राम सतमेसरा निवासी अमित कुमार सिंह (सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय मचहटी) की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण मृत्यु हो गई। दिव्यांग होने के बावजूद वे अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव समर्पित रहते थे। वे एक पुत्र एवं एक पुत्री के पिता थे।

दोनों शिक्षकों के निधन से न केवल उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूटा है, बल्कि शिक्षक समाज भी गहरे शोक में डूब गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं सहकर्मी शिक्षकों ने दोनों दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा