सिविल सेवा परीक्षा देने गया युवक लापता, परिजनों ने पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार

सिविल सेवा परीक्षा देने गया युवक लापता, परिजनों ने पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार

वाराणसी (चौबेपुर)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के रुसतमपुर गांव निवासी रामू यादव का पुत्र 25 मई को सिविल सेवा परीक्षा देने के लिए जगतपुर, रोहनिया स्थित एक कॉलेज गया था, लेकिन परीक्षा देने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा चार दिन बाद 29 मई को स्थानीय थाने में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

लगातार प्रयासों के बावजूद अभी तक युवक का कोई सुराग न लगने से परिजन बेहद चिंतित हैं। थाने स्तर पर संतोषजनक कार्रवाई न होते देख अब परिजनों ने पुलिस आयुक्त (अपराध) से मिलकर मामले की जानकारी दी और बेटे की तलाश में तत्परता लाने की मांग की है।

युवक की अचानक लापता हो जाने की घटना से गांव में भी चिंता और चर्चा का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने आशंका जताई है कि उनके बेटे के साथ कोई अनहोनी न हो गई हो।

पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को शीघ्र कार्रवाई और छानबीन का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस टेक्निकल सर्विलांस और संभावित स्थानों पर जांच कर रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम