रामपुर घाट पर डूबे किशोर का शव दूसरे दिन मिला

रामपुर घाट पर डूबे किशोर का शव दूसरे दिन मिला

चौबेपुर (वाराणसी)। रामपुर गंगा घाट पर स्नान के दौरान डूबे किशोर का शव घटना के अगले दिन मंगलवार की सुबह बरामद हुआ। यह हादसा चौबेपुर थाना क्षेत्र के चंद्रावती रामपुर घाट पर सोमवार को हुआ था। मृतक की पहचान उगापुर गांव निवासी 16 वर्षीय जोगेन्दर यादव पुत्र अमरजीत यादव के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोगेन्दर सोमवार को सुबह लगभग 11 बजे अपने तीन साथियों के साथ गंगा स्नान के लिए रामपुर घाट गया था। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। साथी किशोरों ने तत्काल घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौबेपुर थाना पुलिस, गोताखोर दल तथा एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

घटना के अगले दिन मंगलवार की सुबह लगभग एक किलोमीटर दूर भन्दहाँ कला गांव के सामने चकरा क्षेत्र में स्थानीय मछुआरों ने गंगा में शव उतराया हुआ देखा। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौबेपुर थानाध्यक्ष निरीक्षक जगदीश कुशवाहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास