सोएपुर चौकी इंचार्ज पर एफआईआर की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का हंगामा

सोएपुर चौकी इंचार्ज पर एफआईआर की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का हंगामा

वाराणसी। एडवोकेट अरविंद वर्मा के साथ सोएपुर चौकी इंचार्ज द्वारा की गई कथित अभद्रता और दुर्व्यवहार के विरोध में मंगलवार को शहर के अधिवक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज अधिवक्ताओं ने पुलिस आयुक्त कार्यालय का घेराव कर चौकी इंचार्ज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।

जानकारी के अनुसार, अधिवक्ताओं ने सुबह से ही पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं का नेतृत्व एडवोकेट अनूप कुमार सिंह कर रहे थे। उनका आरोप था कि मामले को लेकर कई बार अपर पुलिस उपायुक्त राजेश सिंह से संपर्क किया गया, लेकिन वह लगातार टालमटोल करते रहे।

स्थिति गंभीर होती देख मौके पर पहुंचे पुलिस आयुक्त से अधिवक्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक संबंधित चौकी इंचार्ज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश नहीं दिया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा।

लगभग दो घंटे तक चले धरने और वार्ता के बाद पुलिस आयुक्त ने अधिवक्ताओं को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त किया।

इस घटना को लेकर अधिवक्ता समुदाय में भारी आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि यदि भविष्य में किसी अधिवक्ता के साथ फिर से ऐसी घटना हुई तो और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    पहले दिन राजर्षि क्लब, बरेका और संत अतुलानंद टीमों ने दर्ज की शानदार जीत   वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के बास्केटबॉल कोर्ट पर बुधवार से अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल…

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग     वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) इलाके में बारात के दौरान हुए विवाद ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन