वाराणसी : एसीपी और थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल, दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

वाराणसी : एसीपी और थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल, दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

वाराणसी। पुलिस आयुक्तालय वाराणसी में सोमवार को अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। कमिश्नरेट स्तर पर दो एसीपी के दायित्वों में बदलाव किया गया है, वहीं दो थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

नवीन आदेश के अनुसार, एसीपी भेलूपुर ईशान सोनी को एसीपी चेतगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अब तक एसीपी चेतगंज के पद पर कार्यरत गौरव कुमार को एसीपी भेलूपुर बनाया गया है।

इसके साथ ही, भेलूपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक गोपाल कुशवाहा और चौबेपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह डायल 112 के प्रभारी रहे निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी को भेलूपुर थाने का चार्ज सौंपा गया है।

इसी क्रम में, चितईपुर चौकी प्रभारी रविकांत मलिक को पदोन्नति के साथ चौबेपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस विभाग के इस फेरबदल को कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास