चंद्रावती गांव में ताजिया जुलूस के मार्ग को लेकर फिर विवाद, वैकल्पिक रास्ते की उठी मांग

एसडीएम सदर व एसीपी सारनाथ ने किया स्थल का निरीक्षण

 

चौबेपुर (वाराणसी)। मुहर्रम के मौके पर चंद्रावती गांव में ताजिया जुलूस के मार्ग को लेकर एक बार फिर विवाद गहराने लगा है। गांव निवासी ओम प्रकाश पांडेय ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए जुलूस को वैकल्पिक रास्ते से निकालने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मुस्लिम समुदाय के लोग हर वर्ष जबरन उनके निजी परिसर – मकान, सहन और गेट – से होकर ताजिया निकालते हैं, जिससे गांव में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

 

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीएम सदर और एसीपी सारनाथ ने गुरुवार को चंद्रावती गांव पहुंचकर विवादित मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।

ओम प्रकाश पांडेय का कहना है कि उनका मकान और उससे जुड़ी जमीन पूरी तरह से निजी संपत्ति है। बावजूद इसके, बीते कुछ वर्षों से भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उनके परिसर से होकर जुलूस निकाला जा रहा है, जिससे गांव का माहौल बिगड़ता है।

 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत गांव में पहले से ही एक खड़ंजा युक्त वैकल्पिक सार्वजनिक मार्ग उपलब्ध है, जहां से जुलूस शांतिपूर्वक निकाला जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस वर्ष मुहर्रम (2025) में ताजिया जुलूस को उक्त वैकल्पिक सरकारी मार्ग से ही निकाला जाए ताकि गांव में शांति और आपसी सौहार्द बना रहे।

 

साथ ही ओमप्रकाश पांडेय ने इस मामले में स्थायी समाधान निकालने और भविष्य में किसी भी प्रकार के साम्प्रदायिक विवाद की आशंका को देखते हुए निरोधात्मक कार्रवाई की भी मांग की है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर समुचित निर्णय लिया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम