योग ध्यान साधना शिविर में मिला स्वास्थ्य और आत्मिक शांति का मंत्र

योग ध्यान साधना शिविर में मिला स्वास्थ्य और आत्मिक शांति का मंत्र

चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को चौबेपुर स्थित सनसाईन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा योग ध्यान साधना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, अधिकारियों और छात्रों ने भाग लेकर योग के विविध पहलुओं को सीखा और समझा।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के वाराणसी समन्वयक स्वामी हरिप्रकाशानंद जी के संबोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने का माध्यम है, बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति प्राप्त करने का सशक्त साधन भी है। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने योग के माध्यम से ही दीर्घायु और संतुलित जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त किया है।

 

शिविर में युवा परिवार सेवा समिति से जुड़े सृजन चतुर्वेदी शिवम ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की तकनीकें सिखाईं। उन्होंने बताया कि नियमित योग अभ्यास से तनाव, चिंता और रोगों से मुक्ति संभव है।

 

इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा, चंद्रशेखर तिवारी, लक्ष्मण सिंह, डॉ. बीर बहादुर सिंह, हरेंद्र सिंह, अनुपम तिवारी, सुभम सिंह, अजीत विश्वकर्मा, अजीत तिवारी, संतोष कन्नौजिया, दुष्यंत तिवारी, शशांक उपाध्याय, सुमित राय, प्रयंक, अंश, सुभम् यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। चौबेपुर थाने के उपनिरीक्षक व कांस्टेबलों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता दिखाई।

 

कार्यक्रम का समापन सामूहिक ध्यान और ‘योग को अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं’ के संदेश के साथ किया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    पहले दिन राजर्षि क्लब, बरेका और संत अतुलानंद टीमों ने दर्ज की शानदार जीत   वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के बास्केटबॉल कोर्ट पर बुधवार से अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल…

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग     वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) इलाके में बारात के दौरान हुए विवाद ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन