योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग : चोलापुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग : चोलापुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

चोलापुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को चोलापुर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया। धरसौनां स्थित एक निजी स्कूल और प्राथमिक विद्यालय डिहवां में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में शिक्षक, स्वयंसेवक और स्थानीय लोग शामिल हुए।

धरसौनां स्कूल में आयोजित शिविर का शुभारंभ मंगल गीत और गुरु वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में योग शिक्षक एवं विश्व कुटुंब परिवार के संरक्षक श्री सत्यप्रकाश तिवारी ने उपस्थित लोगों को सरल और जीवनोपयोगी योगाभ्यास कराया। उन्होंने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर बल दिया।

इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी हरहुंआं श्री पंकज कुमार ने कहा कि बच्चों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालयों में नियमित योग अभ्यास की आवश्यकता पर बल दिया।

विश्व कुटुंब परिवार के जिला प्रमुख श्री अरुण पाठक ने योग को जनजागरण अभियान के रूप में लेने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं योग करके अपने परिवार और आस-पड़ोस के लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अखण्ड सिंह, अविनाश जी, उमाकांत, सतीश, कन्हैया यादव, राणा सिंह चौहान, विपिनचंद्र राय, मनोज जायसवाल, श्वेतांक तिवारी, विशाल सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अनुशासित भाव से योगाभ्यास किया और योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा