डॉ. विजय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

“एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” थीम पर आधारित रहा कार्यक्रम

चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्षेत्र के भंदहाँ कला कैथी स्थित डॉ. विजय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के प्रांगण में योगाभ्यास का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं एन.सी.आई.एस.एम. के तत्वावधान में इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” के तहत व्यापक स्तर पर संपन्न हुआ।

योग कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, चिकित्सकों व स्थानीय लोगों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। योग प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की प्रतिभा को मंच मिला। योग मास्टर प्रतियोगिता में अंशु कुशवाहा, योग श्लोगन प्रतियोगिता में अंकिता, योग निबंध प्रतियोगिता में श्रेयांसी सिंह, तथा योग पोस्टर प्रतियोगिता में रिया जायसवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को कॉलेज के चेयरमैन डॉ. विजय कुमार यादव द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर निःशुल्क पंचकर्म चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें शिरोधारा, कटीबस्ती, नाजु बस्ती, सवांग स्वेद, नाड़ी स्वेद, अभ्यंग एवं नस्य कर्म जैसी विविध आयुर्वेदिक उपचार विधियों का लाभ मरीजों को दिया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया और उपचार का लाभ उठाया।

कॉलेज चेयरमैन डॉ. विजय कुमार यादव ने छात्रों को योग की महत्ता बताते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य का भी संवाहक है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि छात्रावास में रहने वाले लगभग 300 छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन प्रातः 5:30 से 7:30 तक नियमित योगाभ्यास कराया जाता है, जो परमपूज्य विश्वयोगगुरु स्वामी रामदेव जी की प्रेरणा से संभव हो रहा है।

इस दौरान पंचकर्म, आयुर्वेद, नेचुरोपैथी सहित विभिन्न उपचार विधियों का लाइव प्रसारण भी किया गया। पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार से पधारे योगाचार्य सतवंत जी को योग प्रचार में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में हजारों छात्र-छात्राओं, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और मरीजों की सक्रिय उपस्थिति रही, जिससे आयोजन सफल और प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास