योग दिवस पर पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में गूंजा ओम्, पुलिस कर्मियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

योग दिवस पर पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में गूंजा ओम्, पुलिस कर्मियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

वाराणसी। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के तत्वावधान में पुलिस लाइन में एक भव्य योग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की अगुवाई में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, महिला आरक्षियों, नवप्रशिक्षु जवानों एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन समय में ओम् ध्वनि व सूर्य नमस्कार के साथ हुई, जिससे समूचा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। इसके पश्चात योग प्रशिक्षकों द्वारा विविध योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, जिसमें वज्रासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम एवं कपालभाति जैसे प्रमुख योग क्रियाएं शामिल रहीं।

इस दौरान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने उपस्थित जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि —

“योग न केवल शारीरिक तंदुरुस्ती, बल्कि मानसिक शांति एवं आत्मिक जागरूकता का भी सशक्त माध्यम है। आज की तेज़ रफ्तार जीवनशैली में योग तनाव मुक्ति, मानसिक एकाग्रता एवं अनुशासन का सर्वोत्तम साधन है। इसे हमें अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।”

उन्होंने सभी अधिकारियों व जवानों से आह्वान किया कि वे नियमित रूप से योगाभ्यास करें और अपने परिवार व समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें ताकि एक स्वस्थ, सशक्त और अनुशासित समाज की स्थापना की जा सके।

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित इस सत्र में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, समर्पण एवं एकजुटता की झलक साफ देखी गई। योग सत्र के अंत में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा